- Hindi News
- ० खेलगांव को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगाखेल संघों की ओर से अभिनंदन समारोह में बोले पंचायती राज
० खेलगांव को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगाखेल संघों की ओर से अभिनंदन समारोह में बोले पंचायती राज मंत्रीअभिनंदन समारोह में बोले पंचायती राज मंत्री
उदयपुर - स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स महाराणा प्रताप खेलगांव को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए विशेष बजट जारी कराने को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बात की जाएगी।
यह बात पंचायती राज मंत्री और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को यूथ हॉस्टल में हुए अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कही। कटारिया ने कहा कि हाल ही यूआईटी के अधिकारियों से खेल गांव शुरू नहीं हो पाने के कारणों की जानकारी मांगी है। जल्द ही एक और बैठक लेकर पिछली बैठक के निर्देशों की समीक्षा करेंगे ताकि आगामी एक दो माह खेलगांव शुरू कराया जा सके। कटारिया ने सभी खेल संघों के पदाधिकारियों को कहा कि वे भी समय-समय पर उन्हें खेलगांव शुरू कराने के लिए कहें ताकि वे कहीं इस मुद्दे को भूल न जाएं।
मेयर रजनी डांगी ने भी कहा कि खेलगांव शुरू कराने में नगर निगम भी अपनी ओर से हर संभव सहायता देने को तैयार है। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कयाकिंग व केनोइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले कुलदीपक पालीवाल को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।