पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मस्तान बाबा दरगाह क्षेत्र में दो बीघा से हटाए अवैध कब्जे, महिला ने फेंके पत्थर

मस्तान बाबा दरगाह क्षेत्र में दो बीघा से हटाए अवैध कब्जे, महिला ने फेंके पत्थर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - यूआईटी के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने सोमवार को मस्तान बाबा दरगाह के पास दो बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान एक महिला ने दल पर पत्थर फेंके।
यहां पर कुछ लोगों ने पक्की बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जे कर रखे थे। तहसीलदार अर्जुन दान देथा के नेतृत्व में यूआईटी दल दो जेसीबी लगाकर पहुंचा।हाल ही बडग़ांव क्षेत्र में चरनोट से कब्जे हटाने के दौरान पथराव को देखते हुए इस बार यूआईटी अधिकारी पर्याप्त बल लेकर गए। कार्रवाई के अंतिम चरण में इस जमीन के पास ही एक और बाउंड्री को ध्वस्त करने की तैयारी थी। बुलडोजर के आगे बढ़ते ही एक महिला ने होमगार्ड व पुलिस जवानों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। यह देख पुलिस व होमगार्ड जवान तत्काल हरकत में आ गए। महिला पुलिस के सहयोग से इस महिला को काबू में कर लिया गया। उसके परिवार की और महिलाएं भी आ पहुंचीं। इनका कहना था कि वे करीब 70 साल से इस जमीन पर हैं। ऐसे में उनके यहां कार्रवाई करना ठीक नहीं है। इसके बाद यूआईटी दल मौके से लौट आया।
बडग़ांव में पथराव करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज : पिछले गुरुवार बडग़ांव क्षेत्र में चरनोट से अवैध कब्जे हटाने के दौरान पथराव के मामले में सोमवार को बडग़ांव के नायब तहसीलदार ने अंबामाता पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्रवाई के दौरान अशोक शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने विरोध और पथराव किया। पुलिस ने पथराव व राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले सोमवार को यहां पर करीब 30 बीघा जमीन से 25 पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए थे। तब पथराव पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने लोगों को खदेड़ा था।