पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भू व्यवसायी समझकर पड़ोसी पर फायर

भू-व्यवसायी समझकर पड़ोसी पर फायर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. भूपालपुरा में सोमवार को भू-व्यवसायी पर हमला करने आए दो बदमाश पड़ोसी पर फायर कर भाग गए। घटना सुबह 5.15 बजे की है। गोली किसी के नहीं लगी, लेकिन क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमलावर नकाबपोश थे, जिनकी उम्र 20 से 25 साल बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मामला जमीन कारोबार से जुड़ा हो सकता है, लेकिन इसमें सामने आए पक्ष का कहना है कि उनका इस बारे में किसी से कोई विवाद कभी नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक फायर पी रोड निवासी विमल पुत्र शंभू सिंह भटनागर पर हुआ। हमलावरों ने सुबह घर की घंटी बजाई और मुकेश जैन के बारे में पूछा जो उनसे पांच मकान आगे रहता है। विमल ने कहा कौन मुकेश जैन तो हमलावरों ने कहा वही निर्मल जैन (गुजरात आइसक्रीम संचालक) का साला है। इस बात को लेकर विमल और हमलावरों के बीच कहासुनी हो गई और विमल ने खुद को मुकेश जैन बता दिया।

इस पर हमलावरों ने फायर कर दिया। पुलिस को मौके से खाली कारतूस मिला है, लेकिन कहीं भी गोली के निशान नहीं थे। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले विमल का कहना है कि हमलावरों ने उस पर फायर किया जबकि पुलिस को संदेह है कि डराने के लिए हवा में फायर किया होगा।


इसकी सूचना भूपालपुरा थाने को दी गई। सुबह का स्टाफ दस मिनट में ही मौके पर पहुंच गया, लेकिन हमलावरों का कहीं पता नहीं चल सका।