पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र चिकित्सा शिविर में 110 का उपचार

नेत्र चिकित्सा शिविर में 110 का उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरीबा - हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा काम्ॅपलेक्स के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अलख नयन मंदिर, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 26 जनवरी को सिन्देसर कलां के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर की शुरुआत सिन्देसर कलां सरपंच झमकू लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई। शिविर में पछमता, भराई, बामणियाकलां, बामणीयाखुर्द, चांपाखेड़ी, सिन्देसर कलां गांवों के 110 व्यक्तियों की आंखों की जांच की गई। 16 रोगी मोतियाबिन्द के तथा 30 अन्य बीमारी से पीडि़त थे। ऑपरेशन के लिए इन्हें अलख नयन मंदिर, उदयपुर रेफर किया गया। 30 रोगियों को नजर के चश्मे प्रदान किए। संयोजन सीएसआर टीम के सदस्य बीएल सुखवाल, एस एन टेलर के नेतृत्व में समन्वयक भैरुलाल जाट, किशनलाल गाडरी ने किया। शिविर में अलख नयन मंदिर के सचिन मिश्रा, घनश्यामसिंह चौहान की टीम ने उपचार किया।