पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिलाएगी दूध तलाई

रंग-बिरंगी रोशनी से झिलमिलाएगी दूध तलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. दूधतलाई के आस-पास का नजारा जल्द ही आकर्षक नजर आएगा। इसके लिए नगर निगम यहां पर बहुरंगीय रोशनी करेगा। प्रकाश व्यवस्था समिति अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि समिति की सोमवार को हुई बैठक में दूधतलाई के आस-पास व यहां पेड़ों पर रंगीय लाइट्स लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर निगम भवन, ऐतिहासिक सूरजपोल दरवाजे, उदियापोल दरवाजे पर एलईडी लाइट्स लगाने का निर्णय भी लिया गया।

गोवर्धन विलास स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में भी बहुरंगीय रोशनी की जाएगी। शहर में सड़कों को चौड़ी करने के दौरान मार्ग में आ रहे बिजली के खंभे शिफ्ट कर केबल को अंडरग्राउंड करने का निर्णय भी लिया गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि शहर की जरूरत अनुरूप हाई मास्ट लाइट्स लगाने व बिजली के पोल खरीदने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में एक्सईएन वाय.एन.गौड़, मनीष अरोड़ा, समिति सदस्य चंद्रकला बोल्या, लोकेश गौड़, राकेश खोखावत, कंचन सोनी, संजय पगारिया व कल्पना भटनागर मौजूद थी।