- Hindi News
- कार बाइक टक्कर में युवक घायल, एक घंटे हाईवे जाम
कार-बाइक टक्कर में युवक घायल, एक घंटे हाईवे जाम
टीड़ी - उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर टीड़ी में बाइक सवार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक हाइवे पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार टीड़ी के कमल फिलिंग पेट्रोल पंप के पास रात रात आठ बजे शांतिलाल पुत्र चौखा मीणा टीड़ी में दुकान से सामान लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय अहमदाबाद की ओर से आ रही तेज गति कार ने उसे चपेट में ले लिया। इससे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। मौके पर काफी लोग जमा हो गए और जाम लगा दिया। घायल को निजी वाहन से उदयपुर एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां पर गिर्वा डिप्टी दिव्या मित्तल मय जाप्ता पहुंची व लोगो को समझाकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।