पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00प्रदर्शन युद्ध ने रोमांचित किया, प्रस्तुतियों ने मन मोहाधूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह, प्रत

00प्रदर्शन युद्ध ने रोमांचित किया, प्रस्तुतियों ने मन मोहाधूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह, प्रतिभाओं ने पाया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - गणतंत्र की वर्षगांठ रविवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान हजारों विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन किया, एनसीसी कैडेट्स ने हमले की कार्रवाई का जीवंत प्रदर्शन किया तो सेना की तरफ से किए गए शस्त्र प्रदर्शन ने लोगों का खासा मनोरंजन किया।
इस अवसर पर झांकियों का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा। इन झांकियों में संयुक्त रूप से दो झांकियां प्रथम रहीं।इनमें एसआईईआरटी तथा महिला अधिकारिता तथा द्वितीय स्थान पर भी दो झांकियां टीआरआई तथा निर्वाचन एवं जिला साक्षरता की मतदाता जागरूकता आधारित रही। इस अवसर पर कटारिया ने स्वाधीनता सेनानी ललित मोहन रावल एवं स्व. प्रेमशंकर रावल की पत्नी का सम्मान किया। राज्यपाल का संदेश एडीएम ((प्रशासन)) नारायणसिंह ने पढ़ा। समारोह में सांसद रघुवीर मीणा, मेयर रजनी डांगी, प्रमुख शासन सचिव ((चिकित्सा)) डॉ. सुबोध अग्रवाल, कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर, आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक अशोक भंडारी, डीआईजी ((जेल)) शिवलाल जोशी, एसपी अजयपाल लांबा, जिला परिषद के सीईओ अबरार अहमद, एडीएम सिटी मो. यासीन, समाजसेवी डॉ. कैलाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
हमले की कार्रवाई : 10वीं राज एनसीसी कैडेट्स ने हमले की कार्रवाई का प्रदर्शन किया। भारत की सेना द्वारा दुश्मन की शिकस्त के दृश्य को खूब सराहा गया। कैडेट्स ने फायरिंग के दौरान पोजीशन लेने, बंकर उड़ाने, फायरिंग से बचने, खुद को दुश्मन की नजरों से ओझल करने जैसे गतिविधियां दिखाईं।इस प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
झांकियों की रैली
विभिन्न 31 विभागों/संस्थानों ने अपनी झांकियों में विकास को दर्शाया। इन झांकियों ने जहां सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का परिचय दिया, वहीं इसमें शामिल जन जागरूकता, शिक्षा चेतना, भ्रष्टाचार का विनाश जैसे पहलुओं ने दर्शकों को वाकिफ कराया। समारोह के बाद झांकियां शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। विभिन्न चौराहों पर संगठनों ने स्वागत किया।
ऐसी रही प्रस्तुतियां
प्रारंभिक शिक्षा के अधीन विद्यालयों के 1100 विद्यार्थियों ने ‘भारतीय’ व्यायाम की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं मूक बधिर विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को तालियों से सराहा गया। आरएमवी की छात्राओं ने राजस्थानी लोक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का निर्देशन डीईओ ((प्रा.)) भूपेन्द्र जैन एवं डीईओ ((माध्यमिक-प्रथम)) कृष्णा चौहान ने किया।