दिन और रात का पारा बढ़ा, ठंड से राहत
उदयपुर - लेकसिटी में सोमवार को दिन और रात के तापमान में बढ़त के साथ लोगों को सर्द हवा, गलन और ठंड से राहत मिली। दिनभर चटक धूप खिली रही।अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। डबोक स्थित मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार दिन का तापमान 23.2 डिग्री तथा रात का तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।