पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाजे बाजे से निकली बारात, 14 जोड़े बने जीवनसाथी

गाजे-बाजे से निकली बारात, 14 जोड़े बने जीवनसाथी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
सकल जैन समाज के 14 जोड़ों ने सात फेरे दांपत्य जीवन और आठवां फेरा बेटी बचाने के नाम लिया। नव दंपतियों को भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प भी दिलाया गया। दिनभर चले वैवाहिक आयोजनों के बाद समाजजनों ने खुशी-खुशी बेटियों को विदाई दी। मौका था श्री महावीर युवा मंच संस्थान व सामूहिक विवाह समारोह समिति की ओर से रविवार को हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का।
भूपालपुरा ग्राउंड पर तोरण की रस्म के बाद सिंदू के मांगीलाल लोढ़ा ने ध्वजारोहण कर समारोह का आगाज किया। महिला प्रकोष्ठ की विजयलक्ष्मी गलूंडिया, आशा कोठारी, सुशीला मेहता, सुषमा इंटोदिया व सरोज जैन ने मंगलाचरण किया। अध्यक्ष टीनू मांडावत ने स्वागत किया। यहां वरमाला सहित विवाह की कई रस्में निभाई गई। प्रेरणा पाथेय ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया थे। मुख्य अतिथि आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक के हेमंत जैन, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अविनाश नाहर, महापौर रजनी डांगी आदि थे। महामंत्री कुलदीप लोढ़ा ने आभार जताया। संचालन सोनिका जैन ने किया। अंत में नव दंपतियों को विदाई दी गई। नवविवाहित जोड़ों के चंपालाल धर्मशाला पहुंचने पर समाज के श्रेष्ठी जनों द्वारा 101 तरह के उपहार दिए गए।
सुबह से छाई रौनक : सुबह 9.30 बजे सभी वर-वधुओं को चंपालाल धर्मशाला से टाउनहॉल लाया गया, जहां से सामूहिक बारात रवाना हुई। बारात में आगे हाथी, ऊंटगाड़ी में शहनाई वादक, पीछे घोड़ों पर दूल्हे और बग्गियों में दुल्हनें सवार थीं। बैंड धुनों पर युवा नाचते और महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं।



दक्षिण भारत में यात्रा कराने की घोषणा

संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने संस्थान की ओर से इसी साल दशहरा-दीपावली के बीच दक्षिण भारत की यात्रा ले जाने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा व भरण पोषण सहायता के लिए संस्थान में पांच करोड़ का फंड बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका चेयरमैन वरिष्ठजन किरणमल सावनसुखा को बनाया गया।

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

समारोह में संरक्षक फत्तावत ने संस्थान की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। वर्ष 2014-16 के लिए घोषित कार्यकारिणी में लोकेश कोठारी अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश चोरडिय़ा व संजय खाब्या उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर चित्तौड़ा महामंत्री व नितिन लोढ़ा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।

ये नवाजे गए ‘अलंकरण 2014’ से

वर्ष 2014 अलंकरण समारोह में स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरीमल बुरड़ को ‘समाज भूषण’, मुंबई में रह रहे मचींद निवासी भंवरलाल टोकरचंद पालरेचा को ‘समाज गौरव’, बोराव ((बेगूं)) के भगवतीलाल जैन ((मोहीवाल)) को ‘समाज निधि’, जीवदया संस्थान ((गुजरात)) अध्यक्ष हुकमी चंद कोठारी को ‘समाज विभूति, मुंबई में रह रहे फलीचड़ा निवासी नेमीचंद सुंदरलाल धाकड़ को ‘युवा गौरव’, मुंबई में रह रहे गिलूंड निवासी गुणवंत कुमार खेरोदिया को ‘युवा रत्न’ अलंकरण से सम्मानित किया गया।