पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. स्कूलों द्वारा वसूली जा रही फीस के ब्यौरे और शपथ पत्र को लेकर विभाग द्वारा दबाव बनाने पर निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग-प्रारंभिक से लिखित में मोहलत मांगी है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा है कि वे सरकार से बातचीत कर निर्णय करेंगे।
फीस निर्धारण को लेकर राजस्थान विद्यालय (फीस के संग्रहण का विनियमन) अधिनियम के तहत निजी स्कूल संचालकों से फीस संबंधी जानकारियां मांगी गई थीं। डीईओ-प्रारंभिक भूपेंद्र जैन ने बताया कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का पत्र बीकानेर स्थित निदेशालय भेजा जाएगा। राज्य सरकार के आदेशानुसार कदम उठाए जाएंगे। इस बीच गिर्वा ब्लॉक के बीईईओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब तक गिर्वा से मात्र 25 फीसदी स्कूलों के शपथ पत्र मिले हैं। स्कूलों को शपथ पत्र जमा कराने के लिए पाबंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि एसोसिएशन में जिले में 268 स्कूल शामिल हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.