पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्याज पर कर्ज का गोरखधंधा करने वाले चार गिरफ्तार 11.59 लाख रुपए बरामद

ब्याज पर कर्ज का गोरखधंधा करने वाले चार गिरफ्तार 11.59 लाख रुपए बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
डेढ़ प्रतिशत ब्याज पर कर्ज का गोरखधंधा चलाने पर घंटाघर थाना पुलिस ने सोमवार को चार जनों को गिरफ्तार किया है। चारों मेहसाणा ((गुजरात)) के हैं, जिनके तार मुंबई, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात तथा दक्षिणी भारत से जुड़े हैं। आरोपी तीन महीने से उदयपुर में सक्रिय थे।
घटनाक्रम के अनुसार दीक्षित पटेल पुत्र सुरेश भाई निवासी सांथल मेहसाणा, अशोक भाई पुत्र अंबालाल पटेल निवासी बेचराजी मेहसाणा, हार्दिक कुमार पुत्र लक्ष्मी लाल निवासी वसई मेहसाणा तथा दिनेश भाई पुत्र केशवराम भाई पटेल निवासी वसई मेहसाणा तीन माह पहले उदयपुर आए। सरगना अशोक भाई है। तीन महीने में इन लोगों ने मुंबई, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात तथा दक्षिणी भारत में रहने वाली अन्य पार्टियों से संपर्क किया तथा उनसे तार जोड़ लिए। इन पार्टियों से लेन-देन पर आरोपियों को अधिकतम डेढ़ प्रतिशत तक मिलता था। सोमवार को सूचना पर घंटाघर थाने के एसएचओ नाथू सिंह जाप्ता लेकर मोती चौहट्टा स्थित नवीन ज्वेलर्स की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां से चारों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 11 लाख 59 हजार रुपए तथा आधा दर्जन मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।