पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

00अपराध हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका माता क्षेत्र में छात्र ने फांसी लगाई
उदयपुर - कालका माता रोड क्षेत्र में कॉलेज छात्र ने फांसी लगा ली। छात्र द्वितीय वर्ष ((प्राइवेट)) की परीक्षा देने आया था। प्रतापनगर पुलिस के अनुसार सुखलाल ((22)) पुत्र गुलाब मीणा निवासी भगोरा ((गढ़ी)) परीक्षा देने आया था। वह कालका माता रोड निवासी हरीश कुमार चित्तौड़ा के मकान में रहता था। उसने रविवार को फांसी लगा ली।
कांस्टेबल के खिलाफ एसपी को परिवाद : भुवाणा निवासी हीरालाल पुत्र लेहरूलाल ने सुखेर थाने के कांस्टेबल के खिलाफ 50 हजार रुपए हड़पने का परिवाद प्रस्तुत किया है। हीरालाल ने कांस्टेबल मालीराम पर आरोप लगाया कि उसने परिवादी के 50 हजार रुपए हड़पे और अब उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। दोनों के बीच जमीन का विवाद बताया गया।


हीरालाल ने बताया उसका साढ़े तीन लाख रुपए में जमीन का सौदा हुआ था। आरोपी ने परिवादी से पचास हजार रुपए ले लिए। जब रजिस्ट्री करवाने व प्लॉट का कब्जा मांगा तो टालमटोल किया।