पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

० धर्म समाज 2

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - सिंधु सभा की ओर से शक्तिनगर कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम में शहीद हेमू कालानी को याद किया गया। प्रवक्ता हरीश चावला ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा ने भारतीय अर्थ व्यवस्था व औद्योगिक क्रांति में युवा वर्ग के महत्व की जानकारी दी। सुरेश कटारिया ने हेमू कालानी के प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर प्रभुदास पाहुजा, जिलाध्यक्ष ताराचंद जेठवानी, पार्षद विजय आहूजा, प्रभुदास पाहुजा, गोपीचंद रामेजा उपस्थित थे।
बावजी चतुरसिंह जी की जयंती कल
उदयपुर - लोकसंत बावजी चतुरसिंह की जयंती पर बुधवार दोपहर तीन बजे गुलाब बाग में सत्प्रेरणा परिषद और लोकजन सेवा संस्थान की ओर से विशेष आयोजन होगा। इसमें बावजी के रचे पदों और भजनों का गायन होगा। परिषद के लक्ष्मणपुरी गोस्वामी ने बताया कि जयंती समारोह में शहर के रचनाकार और कवि अपनी कृतियों से बावजी को काव्यांजलि देंगे।



शहीद हेमू कालानी को याद किया