पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग प्रस्तुति के साथ मयूरी का आगाज

रंगारंग प्रस्तुति के साथ मयूरी का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव मयूरी का आगाज सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने समूह गान में शादी के गीतों को प्रस्तुत कर वैवाहिक माहौल की अनुभूति का अहसास कराया। इस दौरान फैन्सी ड्रेस, सोलो डांस वेस्टर्न, ड्यूट डांस फिल्मी, ग्रुप सोंग कव्वाली, सोलो डांस फोक एवं ग्रुप डांस फिल्मी मुख्य आकर्षक थे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज छात्राएं शिक्षा के साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी श्रेष्ठ प्रतिभाओं के रूप में निखर रही हैं। विशिष्ट अतिथि भीम सिंह चूंडावत ने भी छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा। विद्या प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष तेजसिंह बांसी तथा मंत्री प्रो. महेन्द्र सिंह आगरिया भी मौजूद थे।