- Hindi News
- पीएफ राशि जमा नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई
पीएफ राशि जमा नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई
उदयपुर - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जिन नियोक्ताओं द्वारा पीएफ राशि जमा नहीं करवाई है, उनके खिलाफ फरवरी में वसूली अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रीय आयुक्त अरुण कुमार, सहायक आयुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिन संस्थाओं, कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की पीएफ राशि जमा नहीं करवाई गई है, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैंक खाते सीज करना, संपत्ति जब्त करना, जब्त संपत्ति बेचने की कार्रवाई, नियोक्ताओं की गिरफ्तारी, उनके खिलाफ एफआईआर कराने की कार्रवाई की जाएगी।