करंट से लाइनमैन झुलसा
उदयपुर - भूपालपुरा थाना क्षेत्र के बीएन मैदान पर एक आयोजन का लाइनमैन करंट से झुलस गया। उसे एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार बीएन मैदान में जारी मेले का लाइनमैन अनुराग पुत्र महेंद्र निवासी झारखंड सोमवार रात नौ बजे मुख्य द्वार पर लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड को खोलने चढ़ा। हाई टेंशन लाइन से उसे करंट लग गया।