पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी आईडी बना युवती के फोटो नेट पर डाले

फर्जी आईडी बना युवती के फोटो नेट पर डाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - हिरणमगरी थाना क्षेत्र में फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती के फोटो अपलोड करने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 3 निवासी मोहनसिंह पुत्र फूलसिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि अज्ञात ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी बेटी के फोटो अपलोड कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि अज्ञात बदमाश ने फर्जी आईडी भी फर्जी नाम से ही रखा है। जिस पर फोटो अपलोड किए हैं। हालांकि, फोटो सामान्य ही हैं।
स्कूल गई छात्रा लापता : हिरणमगरी थाने में डाकन कोटड़ा निवासी डालूराम पुत्र नारायण मीणा ने बहन के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई है। डालूराम ने बताया कि बहन कस्तूरी ((16)) 25 जनवरी को सुबह 10.30 बजे स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद कस्तूरी का कुछ पता नहीं चल सका। कस्तूरी स्कूल यूनिफॉर्म में थी।