पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक टकराई तो कार ड्राइवर ने तानी पिस्टल

बाइक टकराई तो कार ड्राइवर ने तानी पिस्टल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में वाहन टकराने के विवाद पर कार चालक ने बाइक चालक पर पिस्टल तान दी।
पुलिस के अनुसार हाथीपोल निवासी जयप्रकाश पुत्र घीसू लाल रविवार को बाइक पर सेक्टर 8 की तरफ जा रहा था। सामने से नरेंद्र पानेरी कार से आया। सड़क खराब होने के कारण कार और बाइक टकरा गई। पानेरी ने गाली गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया। हर्जाना देने से मना किए करने पर पानेरी ने जयप्रकाश के सिर पर पिस्टल तान दी। ऐसे में घबराया जयप्रकाश भाग निकला। पानेरी भी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया गया कि उसके साथ तीन अन्य भी कार में सवार थे।
चोरी का आरोपी गिरफ्तार : प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बोरवेल का २० हजार रुपए का बिट चुराने पर पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अयप्पन पत्नी फिकर स्वामी निवासी महाराणा हॉस्टल ने मामला दर्ज करवाया था। चोरी मांजी की सराय में हुई थी, जहां से बिट को बस में लाया जा रहा था।