पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेशाध्यक्ष का निमंत्रण लेकर आए महासचिव गुटबाजी का संदेश ले गए

प्रदेशाध्यक्ष का निमंत्रण लेकर आए महासचिव गुटबाजी का संदेश ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की बैठकों में कांग्रेसी पार्षदों व पंचायती राज प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने आए प्रदेश महासचिव नीरज डांगी उदयपुर से गुटबाजी का संदेश ले गए। बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कमेटी नीलिमा सुखाडिय़ा के प्रति नाराजगी जताई और हटाने की मांग की। ये सभी वो ही लोग थे जो शुरू से ही जिलाध्यक्ष के विरोध में है। शहर कांग्रेस के सचिव राहुल व्यास ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार तथा नगार निगम में प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली, शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी व पूरण मेनारिया, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष शराफत खान, अर्जुन राजोरा, महासचिव राजेश जैन व कमल नयन खंडेलवाल, पार्षद ज्योति टांक, काजल आदिवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंदा सुहालका ने सर्किट हाउस में कमेटी को लेकर शिकायतें की।
ये नेता बैठक में गए : पार्षद मुस्लिम अली बंदूकवाला, मनीष श्रीमाली, अयूब, संभागीय प्रवक्ता पंकज शर्मा व शहर प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री की बैठक में भाग लेने अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा के निवास पर गए।
कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करने का नतीजा कांग्रेस ने भुगता : देहात जिला कांग्रेस की आरएमवी रोड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान डांगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान न करने का नतीजा पार्टी भुगत चुकी है। उन्होंने जयपुर में 29 जनवरी को होने वाले पंचायती राज तथा 30 को होने वाले नगर पालिका प्रतिनिधियों के सम्मेलन में प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की गुजारिश की।