- Hindi News
- पेसिफिक के 442 स्टूडेंट्स का देश की 52 कंपनियों में प्लेसमेंट
पेसिफिक के 442 स्टूडेंट्स का देश की 52 कंपनियों में प्लेसमेंट
उदयपुर - पेसिफिक यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के 442 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट देश की 52 कंपनियों में हुआ है। सभी विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को विवि परिसर में औपचारिक समारोह का आयोजन कर जॉब ऑफर्स दिए गए। प्लेसमेंट हेड रविंद्र बांगड़ ने बताया कि देश की नामी 52 कंपनियों ने जॉब ऑफर्स दिए हैं। विवि के 400 से अधिक छात्रों को उनके फाइनल सेमेस्टर में आने से पहले ही नियुक्ति प्रस्ताव मिल गए। प्री फाइनल सेमेस्टर में नियुक्ति प्रस्ताव प्राप्त करने वाले 442 छात्रों को समारोह में यह नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पेसिफिक समूह के सचिव राहुल अग्रवाल ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी की गुणवत्ता का परिणाम है कि कोर टेक्निकल ब्रांचेज के लिए जहां देश भर में प्लेसमेंट एक समस्या बनता जा रहा हैं वहीं पेसिफिक में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को प्री-प्लेसमेंट मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी में 70 कंपनियों की प्लेसमेंट ड्राइव हैं और हमारे एमबीए, बीटेक, बी फार्मा, एमसीए और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी तैयार हैं।