पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम व परिषद में बनेंगे नागरिक सुविधा केंद्र

निगम व परिषद में बनेंगे नागरिक सुविधा केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
प्रदेश में निगम, जिला मुख्यालयों की पालिकाओं ((परिषद)) में नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से यहां आने वाले लोगों को अपने काम के लिए इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि नागरिक सुविधा केंद्र से यह जानकारी मिल जाएगी कि कौनसा काम कौनसी शाखा में कौन अधिकारी या कर्मचारी करेंगे। राज्य सरकार ने इसे 60 दिवस में किए जाने वाले 11 कार्यों में शामिल किया है। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव डी.बी. गुप्ता ने सभी निकायों को आदेश जारी कर समयबद्धता से नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इधर स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश कोठारी ने बताया कि नगर निगम उदयपुर व जिला मुख्यालयों की नगर परिषद को इस आदेश की पालना करने के मंगलवार को ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



यूआईटी में है सेवा केंद्र

यूआईटी में वर्तमान में नागरिक सेवा केंद्र स्थापित है। आमजन यूआईटी से जुड़ी कोई भी शिकायत यहां दर्ज करवा सकता है। जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों का पंजीयन भी नागरिक सेवा केंद्र पर हो रहा है।

इसलिए जरूरी

नागरिक सुविधा केंद्र

नगर निगम उदयपुर में भी नागरिक सुविधा केंद्र की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोगों को यह जानकारी भी नहीं हो पाती है कि कौन सी शाखा कहां पर है और उनका काम कहां पर होगा। पालिकाओं में व्यवस्था के तौर पर आवक जावक काउंटर होने के बावजूद कई बार सरकारी ऑफिस से डाक लेकर आने वाले कर्मचारियों को भी इधर उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में नागरिक सुविधा केंद्र शुरू होने से इस प्रकार की परेशानी से निजात मिल सकेगी।

सुविधा - अब लोगों को किसी भी शाखा में काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा