पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनिजों की खोज के 48 प्रोजेक्ट मंजूर, आधे रह गए भू वैज्ञानिक

खनिजों की खोज के 48 प्रोजेक्ट मंजूर, आधे रह गए भू-वैज्ञानिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - स्टेट जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड ने वर्ष 2014-15 में खनिजों की खोज के लिए 48 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह खोज भू-वैज्ञानिकों को करनी है, लेकिन खान एवं भू-विज्ञान विभाग में भू-वैज्ञानिकों के आधे से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब डेढ़ दशक से भू-विज्ञान एवं खान विभाग में भू-वैज्ञानिकों के स्वीकृत 96 में से 64 पद रिक्त हैं।
प्रदेश में मात्र 32 भू-वैज्ञानिकों पर खनिजों की खोज एवं सर्वेक्षण का जिम्मा है। जानकारी के अनुसार अगर सभी स्वीकृत पद भरे जाते हैं तो नए-नए क्षेत्रों में तेजी से खनिजों की खोज हो सकेगी और गुणवत्ता के साथ सर्वेक्षण कार्य भी तय सीमा में पूरा हो सकेगा। साथ ही सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा, लेकिन हालात ऐसे बन रहे हैं कि न तो समय से पहले लक्ष्य पूरे हो रहे हैं और साथ ही अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं।





आला अफसरों का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने से भू-वैज्ञानिकों के पद रिक्त पड़े हैं।



क्या काम हो रहे प्रभावित

> भू-वैज्ञानिकों की कमी होने से कार्य की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ रहा है।

> खनिज एवं चट्टानों के सर्वे और मानचित्रण करने का काम।

> ड्रिलिंग करना तथा खनिज एवं चट्टानों के नमूने लेना।

> लेबोरेट्री में नमूनों का रासायनिक विश्लेषण करना।

> गहराई में स्थित खनिज भंडारों का आंकलन करने का काम।

> प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरे नहीं होते और समय आगे बढ़ाया जाता है।

किसके, कितने प्रोजेक्ट हैं : बेस मेटल के 3, नॉवल मेटल का 1, लाइमस्टोन एवं डोलामाइट के 12, लिग्नाइट 5, इंडस्ट्रीयल मिनरल 7,डायमेंशनल एवं डेकोरेटिव स्टोन के 12, जनरल एक्सप्लोरेशन के 7 और राजस्थान जियोकेमिकल मेपिंग का 1 प्रोजेक्ट है।