पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. सरकारी स्कूलों में निरीक्षण व दौरों की ऑनलाइन एंट्री नहीं होने का मतलब अफसर काम नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि उदयपुर ऑनलाइन एंट्री में सबसे पीछे है। हाल ही में प्रमुख शासन सचिव शिक्षा खेमराज चौधरी ने इस संबंध में नाराजगी व्यक्त की है। इस बात पर उपनिदेशक जगदीश खंडेलवाल ने सख्त तेवर दिखाते हुए संभाग के 45 बीईओ को ऑनलाइन एंट्री करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एंट्री नहीं करने का मतलब है कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण ही नहीं किया जा रहा है।
राज्य सरकार की 60 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा के मद्देनजर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश खंडेलवाल ने मंगलवार को पहली बार संभाग के सभी बीईओ की बैठक ली। बैठक में जहां डीडी ने गुणवत्ता शिक्षा पर मॉनिटरिंग करने के लिए पाबंद किया तो वहीं बीईओ ने भी अपनी समस्याएं बताई। बैठक के पहले चरण में डीडी खंडेलवाल 28 सूत्रीय कार्यक्रम के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। इसी के साथ ब्लॉक वार हो रही लापरवाही पर नाराजगी भी जताई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.