पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ेगी पर्यटन और प्रशासन की ताकत

बढ़ेगी पर्यटन और प्रशासन की ताकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. आगामी तीन सालों में लेकसिटी में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ोतरी होगी, वहीं शहर में प्रशासनिक ताकत बढ़ेगी, हो सकता है शहर को विशेष दर्जा मिल सकता है। यह कहना है प्रसिद्ध भविष्य वक्ता बेजान दारुवाला का। उन्होंने मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में यह बात कही।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार प्रदेश के लिए अच्छे संकेत लेकर आई है। आगामी सालों में प्रदेश में होने वाले परिवर्तन में मुख्यमंत्री राजे की बुद्धिमत्ता दिखेगी और उसके बेहतर परिणाम होंगे। दिल्ली में केजरीवाल ज्यादा समय के लिए नहीं है। अन्ना हजारे का जादू भी खत्म होता जाएगा। राहुल गांधी अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में सही नहीं माने जाएंगे, ऐसे में नरेंद्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे। देश में अभी बन रही कांग्रेस की स्थिति और खराब होती जाएगी और 2018 तक कांग्रेस निचले स्तर पर रहेगी।


गणेश आराधना में छीपी है प्रकृति की ताकत

भविष्य वक्ता दारुवाला भगवान गणेश के भक्त हैं। वे कहते हैं कि भगवान गणेश बड़े सयाने हैं। गणेश की आराधना खुशहाली देती है। हाथी का रूप होने से वे ब्रह्मांड में प्रकृति के ही ताकतवर होने का संदेश देते हैं। सूंड की आकृति ‘ओम’ आकार बनाती है। धार्मिक रीति-रिवाज, उत्सवों में गणपति का आना और जाना प्रकृति के जीवन चक्र का संकेत देता है। जिंदगी-मौत और फिर से जिंदगी का फलसफा गणेश सिखाते हैं। मोटे होने से गणपति हंसी-खुशी देते हैं।

बेजान दारूवाला का ज्योतिषीय अनुमान - दैनिक भास्कर से मुलाकात में बताया