डीएमआईटी कार्यशाला आज
उदयपुर - उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा नाइन एजुकेशन सिस्टम के साझे में ‘डरमेटोलाइफिक्स मल्टीपल इंटेलीजेंसी टेस्ट’ डीएमआईटी विषय पर बुधवार को कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष महेंद्र टाया ने बताया कि हर अभिभावक का सपना होता है कि उनके बच्चे होशियार हों, उनमें अच्छी आदतें हो। सभी अभिभावक यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि किस प्रकार बच्चों को प्रतिभावान बनाया जाए। नाइन एजुकेशन सिस्टम दावा करता है कि अभिभावकों को उपरोक्त सभी जानकारी एक वैज्ञानिक विधि के माध्यम से उपलब्ध
कराई जा सकती है।
इस सिस्टम में अंगुलियों के निशानों से बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। इसे ब्रेन मेपिंग टेस्ट भी कहते है। बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों की रुचियों, प्रतिभा आदि को समझने तथा किस क्षेत्र में बच्चे भविष्य बना सकते है, इस विषय में वैज्ञानिक विधि के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।