- Hindi News
- 00लेकसिटी की महिलाओं के साथ ‘सास बहू’ ने की हंसी ठिठोली‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ सीरियल की कलाक
00लेकसिटी की महिलाओं के साथ ‘सास-बहू’ ने की हंसी-ठिठोली‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ सीरियल की कलाकार कलाकार विभा छिब्बर और स्वाति बाजपाई उदयपुर में
नगर संवाददाता - उदयपुर
जी अनमोल टीवी चैनल पर हाल ही में शुरू हुए ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ सीरियल की कलाकार विभा छिब्बर और स्वाति बाजपाई मंगलवार को शहर की महिलाओं से रूबरू हुई। अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति में शाम 6.30 बजे हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं ने शिरकत की। दोनों टीवी कलाकारों ने महिलाओं के साथ सवाल-जवाब करने के साथ ही खेलकूद के माध्यम से मनोरंजन किया।
सीरियल ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ के प्रमोशन के लिए उदयपुर आई टीवी कलाकार विभा और स्वाति ने दोपहर में सेवाश्रम, अशोक नगर, शिव पार्क कॉलोनी और भूपालपुरा आदि क्षेत्रों में कुछ परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद शाम 6.30 बजे विज्ञान समिति भवन में हुए आयोजन में महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की। कई प्रतियोगिताओं के बाद टीवी कलाकारों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया।