- Hindi News
- कॉलोनियों में पार्क है, मगर डस्ट बीन नहीं
कॉलोनियों में पार्क है, मगर डस्ट बीन नहीं
नगर संवाददाता - उदयपुर
नगर निगम की उद्यान समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में शहर में स्थित निगम के पार्कों के विकास पर चर्चा हुई।
समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने यह बात प्रमुखता से रखी कि कॉलोनियों में पार्क है, मगर उनमें डस्ट बीन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोग वेस्टेज को जहां जगह मिली वही डालने को मजबूर होते हैं।
ऐसे में जो भी व्यवस्थित पार्क है,जहां लोगों की चहल पहल बनी रहती है वहां आवश्यकता अनुसार डस्ट बीन रखवाए जाएं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि यह काम प्राथमिकता से करवाया जाएगा। समिति अध्यक्ष ने बताया कि कई पार्क वहां की विकास समिति या अन्य संस्थाएं विकसित कर रही है। उनकी संख्या बढ़कर अब 16 से बढ़कर चार वर्षों में 36 हो गई है। बैठक में गुलाबबाग स्थित लोटन मगरी एवं पुस्तकालय के सामने स्थित पार्क सहित शहर के विभिन्न पार्को के विकास व डिवाइडर को सुंदर बनाने सीमेंट के फ्लावर पॉट लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मधु पालीवाल, चन्दा राव, मीनाक्षी जैन, कल्पना भटनागर, शिप्रा उपाध्याय, काजल आदिवाल, उद्यान विशेषज्ञ विष्णु माथुर, उद्यान प्रभारी शशिबाला सिंह उपस्थित थे।