पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ०0डीविडिंग मशीन ने एक दिन में निकाली 10 डंपर जलीय घास व जलकुंभीमेयर ने कार्य प्रगति का लिया जायजा

०0डीविडिंग मशीन ने एक दिन में निकाली 10 डंपर जलीय घास व जलकुंभीमेयर ने कार्य प्रगति का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - झीलों की सफाई के लिए खरीदी गई डीविडिंग मशीन के लोकार्पण के बाद झीलों की सफाई के काम में तेजी आने लगी है। झील संरक्षण परियोजना के तहत अमेरिका से मंगवाई गई 4.10 करोड़ लागत की इस मशीन से फिलहाल पीछोला झील से जलीय घास साफ करने का काम करवाया जा रहा है। मेयर रजनी डांगी ने अधिकारियों व पार्षदों के साथ मंगलवार को सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया। एक्सईएन नीरज माथुर ने मेयर को बताया कि इस मशीन से एक ही दिन में करीब 10 डंपर जलीय घास व जलकुंभी पीछोला से निकाली गई। सीसारमा छोर पर अभी सफाई काम करवाया जा रहा है। मेयर ने बताया कि पीछोला की सफाई का काम पूरा होने के बाद इस मशीन को कुम्हारिया तालाब, रंग सागर, फतहसागर में भी उतारा जाएगा। इधर, मेयर ने मंगलवार को सर्किट हाउस के नीचे विकसित हो रहे पार्क की कार्य प्रगति का जायजा भी लिया। यहां पर बिजली के ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करने के भी मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।



डीविडिंग मशीन ने एक दिन में निकाली 10 डंपर जलीय घास व जलकुंभी