पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को पढ़ाएंगे देश सेवा का पाठ

बच्चों को पढ़ाएंगे देश सेवा का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद - अब प्राथमिक स्तर से स्काउट गाइड शिक्षा को लागू करने के निर्देश मिले है। प्राथमिक विद्यालय से लेकर कॉलेज स्तर तक स्काउट गाइड ने नाम से अलग-अलग प्रकार से शिक्षा दी जाएगी। इस शिक्षा का उद्देश्य बालकों में प्राथमिक स्तर से देशसेवा, मददगार बनने का जज्बा पैदा करना है। जिला शिक्षाधिकारी ((प्रारंभिक)) शिवनारायण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उदयपुर में डिप्टी डायरेक्टर जगदीश चंद्र खंडेलवाल ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों की बैठक ली है। इस बैठक में प्राथमिक स्तर से स्काउट गाइड शिक्षा को बढ़ावा देने संबंधी चर्चा की गई। प्राथमिक स्तर पर तीन से छह वर्ष के बालकों के लिए ‘टमटोला’ के नाम से योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस योजना का अर्थ मुस्कराते रहो बालकों को प्ले ग्रुप के माध्यम से आनंददायक शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना। इसके बाद छह से दस वर्ष के छात्रों के लिए ‘कब’ व छात्राओं के लिए ‘बुलबुल’ योजना है। इसके तहत प्रयत्न करने संबंधित शिक्षा दी जाएगी। प्रशिक्षण के तहत छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों से सामना करने का प्रशिक्षण दिया जाए। दस से अठारह वर्ष के लिए बालकों के लिए ‘स्काउट’ व बालिकाओं के लिए ‘गाइड’ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के तहत देशसेवा, जरूरत के समय रक्तदान, आपात स्थिति में सहयोग आदि का प्रशिक्षण दिया जाए। इस बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर, लम्बित कोर्ट केस, अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, ऑडिट प्रकरण, विद्यालयों में गृह कार्य की प्रभावी जांच के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।