दुष्कर्म के आरोपी को जेल
राजसमंद - रेलमगरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि कोटड़ी निवासी जगदीश पुत्र डालू कीर को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव की ही विवाहिता को नाते विवाह का झांसा देकर उदयपुर ले गया था। उसके साथ आरोपी ने आठ माह तक दुष्कर्म कर बाद में छोड़ दिया।