- Hindi News
- सीएम से चार बड़े प्रोजेक्ट के लोकार्पण की तैयारी
सीएम से चार बड़े प्रोजेक्ट के लोकार्पण की तैयारी
उदयपुर - नगर निगम ने चार बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण फरवरी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से करवाने की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर विकास कार्यों की गति बढ़ा दी गई है। जो काम पूरे हो गए हैं उनमें फाइनल टच देने का काम करवाया जा रहा है। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि चारों प्रोजेक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेयर रजनी डांगी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया को अवगत करवा दिया है वे इन प्रोजेक्ट का लोकार्पण करवाने की स्थिति में है।
आसींद की हवेली : पार्किंग व सामुदायिक भवन
निगम ने यहां पार्किंग सुविधा व सामुदायिक भवन तैयार किए है। इस प्रोजेक्ट पर 93 लाख रुपए खर्च हो चुके है। फस्र्ट फ्लोर पर तैयार किए पार्किंग स्थल पर 33 फोर व्हीलर व 100 टू व्हीलर वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।
जहाजनुमा टापू व पन्नाधाय दीर्घा
गोवर्धन सागर में जहाजनुमा टापू के विकास का काम अंतिम चरण में है। इस जहाज का नाम पन्ना रखने का विचार चल रहा है। इसी जहाज में पन्नाधाय दीर्घा विकसित की गई है जिसमें पन्ना के बलिदान की झांकी नजर आएगी। इस प्रोजेक्ट पर अब तक 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली के कार्यकाल में इसका काम शुरू हुआ था।
गांधी ग्राउंड के पास गुरू गोविंद सिंह स्कूल के सामने पांच हजार स्क्वा. फीट एरिया में आश्रय स्थल का निर्माण करवाया गया है। इस काम पर 42 लाख रुपए खर्च हुए है।
आश्रय स्थल
नांदेश्वर चैनल पर राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत हाई फ्लड ब्रिज बनाने का काम काफी पहले पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 25 लाख खर्च हुए है।
नांदेश्वर ब्रिज