- Hindi News
- 00विमान में रिश्तेदारों के लिए मिठाई, गिफ्ट ले जाना मुश्किलप्रति यात्री फ्री लगेज 15 किलो से अधिक न
00विमान में रिश्तेदारों के लिए मिठाई, गिफ्ट ले जाना मुश्किलप्रति यात्री फ्री लगेज 15 किलो से अधिक नहींप्रति यात्री फ्री लगेज 15 किलो से अधिक नहीं
उदयपुर - विमानों में सफर करने वाले यात्रियों के फ्री लगेज की सीमा 15 किलो कर देने से वे अपने रिश्तेदारों के लिए मिठाई के पैकेट या गिफ्ट ले जाने से वंचित हो गए हैं। पूर्व में एयरलाइन कंपनियों ने एक यात्री को 25 किलो भारी लगेज फ्री ले जाने की छूट दे रखी थी।
आमतौर पर विमानों में सफर करने वाले ((फ्रिक्वेंट ट्रेवलर्स)) का मानना है कि एयरलाइन कंपनियों द्वारा स्वीकृत निशुल्क 15 किलो भार एक लाइट वेट स्ट्रॉली बैग और तीन जोड़ा ड्रेस का होता है। कैमरा, लैपटॉप, डायरी व आवश्यक दस्तावेजों का वजन फ्री लिमिट से बाहर निकल जाता है। यात्रियों को आनन फानन में या तो सामान एयरपोर्ट पर ही छोडऩा पड़ता है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गणेश डागलिया ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फैक्स भेज कर गुजारिश की है कि वे सीनियर सिटीजन यात्री को 25 किलो व आम यात्री को 20 वजन विमान में निशुल्क साथ ले जाने की छूट दिलाएं। वरिष्ठ यात्रियों को पूरा सम्मान देते हुए प्रति टिकट 25 किलो भार फ्री ले जाने की छूट मिलनी ही चाहिए।
यूसीसीआई के प्रतिनिधि एन.के.छाजेड़, शब्बीर के. मुस्तफा, मांगी लाल लूणावत, पी.एस.तलेसरा, अरविंद सिंघल, बी.एच.बापना, ओंकार सिंह लखावत ने भी एयरलाइन कंपनियों से छूट बढ़ाने की मांग की है।