भूपालपुरा फायरिंग मामले में आरोपी नामजद
नगर संवाददाता - उदयपुर
भूमि व्यवसायी पर जानलेवा हमले की नीयत से पड़ोसी पर फायर करने वालों तक पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस को फायरिंग करने वाले और उनके साथियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि मामले का खुलासा दो दिन में कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि पूर्व में फायरिंग में लिप्त आरोपियों के खिलाफ चले धरपकड़ अभियान के बाद यह सुराग हाथ लगे हैं। गौरतलब है कि भूपालपुरा पी रोड निवासी भू व्यवसायी मुकेश जैन का पता पूछने के लिए आए हमलावरों ने पड़ोसी विमल पुत्र शंभूसिंह भटनागर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने उसके घर से गोली का खोल बरामद किया था। पुलिस मुकेश जैन से संबंधित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इसके अलावा उनके साले निर्मल जैन के मामलों को भी जोड़कर जांच की जा रही है।