पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम लूट की वारदात में इस्तेमाल कार भी चोरी की

एटीएम लूट की वारदात में इस्तेमाल कार भी चोरी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - प्रतापनगर-डबोक रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम लूट के प्रयास में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी चोरी की थी, जिसे निम्बाहेड़ा से चुराया गया था। घटना से पहले आखिरी बार कार को डबोक में देखा गया था। एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि यह एक ही गैंग है, जिसमें आठ से दस लोग हैं। इस गैंग ने चित्तौडग़ढ़, राजसमंद और भीलवाड़ा के बाद उदयपुर को निशाना बनाया। यह गैंग राजस्थान की नहीं है, बल्कि इससे अन्य राज्य जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों की बोली और गतिविधियों के आधार पर इसकी पुष्टि की गई है। गौरतलब है कि बदमाश गैंग ने सोमवार तड़के प्रतापनगर-डबोक मार्ग स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया। चौकीदार दिलीपसिंह राठौड़ को बंधक बनाया गया था। पुलिस जीप के आने से बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और चौकीदार को अगवा कर मादड़ी रोड पर डाल गए थे।
कुंडाल में अवैध खनन का मामला दर्ज
उदयपुर - गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के कुण्डाल में पहाड़ी से अवैध खनन का मामला दर्ज हुआ। खान एवं भू विज्ञान विभाग सैकंड कार्यालय के खनिज अभियंता श्रवण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरिसिंह एवं सुमेरसिंह कुण्डाल की पहाडिय़ों पर अवैध खनन कर पत्थर चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां में भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया।