पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो गंभीर घायल

ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो गंभीर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गींगला
क्षेत्र के सलूंबर-भींडर मार्ग पर गुड़ेल के पास वसावत भागल मोड़ के पास भैंसों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया। इससे ट्रक में सवार खलासी व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हे 108 से उदयपुर ले जाया गया। सूचना पर गींगला चौकी प्रभारी रशीद अहमद मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला व भैंसों को गौशाला में रखवाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे एक ट्रक सलूंबर की ओर से भींडर की तरफ जा रहा था। इस बीच गुड़ेल के पास वसावत भागल मोड़ पर अचानक दिखे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में ट्रक ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा भिड़ा। इससे ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और खलासी केबिन में ही फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला और 108 से उदयपुर रवाना किया इनका कुराबड़ सीएचसी पर प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में मंगलवाड निवासी रामलाल ((40)) पुत्र नाथूलाल बंजारा व मदनलाल ((42)) पुत्र सोजीराम बंजारा घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक कना राम मीणा बाल-बाल बचा।
हादसे में दोनों घायलों को निकालने के बाद किशनलाल दर्जी, भंवर सिंह, नाथू सिंह, कुबाराम पटेल, मनोहरसिंह, केसरसिंह आदि ने भैसों को ट्रक से उतारा। सिर और पैर बांध कर 15 भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। भिड़ंत के दौरान दो भैंसों की ट्रक में ही मौत हो गई। जीवित बची भैंसों को ईडाणा माता गौशाला ले जाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के दामाद सवसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।



सलूंबर-भींडर मार्ग पर हुआ हादसा