पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधी बेटे को भगाया, माता पिता पर केस

अपराधी बेटे को भगाया, माता-पिता पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
फायरिंग के मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सिलावटवाड़ी क्षेत्र के एक शातिर अपराधी को जब कांस्टेबल पकडऩे गए तो उसके माता-पिता ने उनके कब्जे से छुड़ाकर भगा दिया। घंटाघर थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है। घंटाघर थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि सिलावटवाड़ी निवासी माजिद उर्फ मच्छी को पकडऩे के लिए थाने के कांस्टेबल रणजीतसिंह और केसरसिंह को भेजा तो माजिद सिलावटवाड़ी में एक दुकान पर नजर आ गया। उसे पकड़कर थाने पर ले जा रहे थे कि उसका पिता नूर मोहम्मद पुत्र शुभान मोहम्मद व उसकी मां रिहाना वहां पहुंचे तथा दोनों सिपाहियों के चंगुल से अपने बेटे को छुड़ाकर भगा दिया। माजिद के खिलाफ आठ मामले हैं, जिसमें से एक मुकदमा फायरिंग का है। इस पर आरोपी नूर मोहम्मद व उसकी पत्नी रिहाना के खिलाफ घंटाघर थाने में राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।