पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के सभी सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स को गत दो माह की पेंशन मिल जाएगी। कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी ने सुविवि में पेंशन फंड समाप्त होने की स्थिति में आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए अन्य स्रोतों में उपलब्ध फंड को हस्तांतरित कर गत दो माह (नवंबर और दिसंबर) की पेंशन देने का निर्णय किया है। गौरतलब है कि पेंशन बहाल करने को लेकर इन सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स ने बुधवार से आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
इन सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को गत तीन माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। इधर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने भी बंद पेंशन को बहाल करने की मांग की है। सचिव डॉ. सुरेंद्र कोठारी ने बताया कि एमपीयूएटी के सौ कर्मचारियों की पेंशन रोकी गई है। सरकार यदि इस पेंशन को शीघ्र बहाल नहीं करती है तो आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.