पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढेर सारी मस्ती के साथ मौका मिलेगा शॉपिंग का

ढेर सारी मस्ती के साथ मौका मिलेगा शॉपिंग का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - एक ही छत के नीचे ढेर सारी मस्ती और शॉपिंग करने के ढेर सारे विकल्प मिलेंगे शहरवासियों को। मौका होगा दैनिक भास्कर उदयपुर और पीएमसीएच ((पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल)) द्वारा 1 फरवरी से बीएन ग्राउंड पर आयोजित किए जाने वाले शॉपिंग फेस्टिवल 2014 का। 9 फरवरी तक चलने वाले फेस्टिवल में रोजमर्रा जरूरत का सामान, रेडिमेड आयटम, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, फर्नीचर, इंटीरियर्स, हेल्थ और फिटनेस के प्रॉडक्ट, स्टेशनरी, एजुकेशन, बैकिंग, फाइनेंस और बीमा आदि उत्पाद की स्टॉल्स लगाई जाएगी। इनमें देश के जाने माने उत्पाद नई डिजाइन के साथ मिलेंगे। स्टॉल बुकिंग के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें। 96728-72968 और 96729-86699 ।