पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. बीएन पीजी गर्ल्स कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘मयूरी’ में मंगलवार को छात्राओं के विशेष ट्रायो डांस की लाजवाब प्रस्तुतियां हुई। तीन छात्राओं के ग्रुप ने अलग-अलग फ्यूजन पर लाजवाब प्रस्तुतियों से मनोरंजन किया। कार्यक्रम में माइम, मोनो एक्टिंग, म्यूजिकल ड्रामा, सोलो सोंग, गजल, रीजनल प्रोसेशन, ड्यूट डांस वेस्टर्न एण्ड फोक की धूम रही। छात्राओं के क्षेत्रीय तीज त्योहारों की सवारियों का प्रदर्शन अनूठी प्रस्तुति थी। मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसकी थीम एंजिल एण्ड डिमंस थी।
आयोजन के मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट रामचंद सिंह झाला, विशिष्ट अतिथि जेके टायर के जीएम अनिल मिश्रा थे। अध्यक्षता विद्या प्रचारिणी सभा के सचिव डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया ने की। विद्या प्रचारिणी सभा के संयुक्त मंत्री पद्म सिंह पाखण्ड, वित्तमंत्री कृष्ण सिंह कच्छेर, महाविद्यालय चेयरमैन प्रो. जीवन सिंह राणावत व बीएन संस्थान के एमडी डॉ. निरंजन नारायण सिंह खोड आदि मौजूद थे। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रेणु राठौड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.