पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवड़े की नाल में पैंथर भिड़े, एक की मौत

केवड़े की नाल में पैंथर भिड़े, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - केवड़े की नाल में मंगलवार सुबह दो पैंथरों में वर्चस्व की लड़ाई में एक पैंथर की मौत हो गई। मृत पैंथर करीब ढाई साल की मादा बताई गई। मृत पैंथर का उदयपुर के पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक सहचन्द्र शुक्ला ने बताया कि मृत पैंथर के गले में दांतों के निशान थे। इससे स्पष्ट होता है कि दो पैंथरों के बीच आपस में संघर्ष हुआ, जिससे उसकी मौत हुई। इधर, वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि केवड़े की नाल वन्यजीव अभयारण्य में सड़क से कुछ दूरी पर मृत पैंथर को पड़ा देख लोगों ने सूचना दी थी। इस पर उदयपुर से वन विभाग की टीम मौके पर गई।