- Hindi News
- 00इमरजेंसी में मरीज ने रेजिडेंट के साथ की मारपीटएमबी अस्पताल में माहौल गरमाया : सुरक्षा व्यवस्था
00इमरजेंसी में मरीज ने रेजिडेंट के साथ की मारपीटएमबी अस्पताल में माहौल गरमाया : सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, पुलिस को दी रिपोर्टएमबी अस्पताल में माहौल गरमाया -!- सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए...
उदयपुर - एमबी अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार रात 11 बजे एक मरीज ने रेजिडेंट के साथ मारपीट कर दी। इलाज में देरी इसकी वजह बताई जा रही है। माहौल गरमाने पर मरीज व उसके साथ आए लोग कार में सवार होकर भाग गए। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मारपीट करने वाले का नाम राजू व उम्र 52 साल बताई गई है। घटना के बाद रेजिडेंट्स इकट्ठा होना शुरू हो गए। कुछ ही देर में इमरजेंसी में भीड़भाड़ व शोर शराबा हो गया। माहौल गरमाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से पुलिस को लिखित में मारपीट शिकायत की गई। रेजिडेंट्स ने फिलहाल हड़ताल पर जाने के बारे में कोई निर्णय नहीं किया है, लेकिन पुलिस को कार के नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं।
ऐसे हुई घटना : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट डिजायर में कुछ लोग एक व्यक्ति को इमरजेंसी में दिखाने आए थे। मरीज स्ट्रेचर पर था। साथ आए कुछ लोगों को डॉक्टर ने बाहर इंतजार करने को कहा। रेजिडेंट डॉ. राकेश चौधरी मरीज को देख ही रहा था कि मरीज ने गुस्से में आकर उसको थप्पड़ मार दिया। लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। शेष - पेज ९
कुछ मिनटों में मरीज व उसके साथ आए लोग कार लेकर रवाना हो गए। डॉ. राकेश चौधरी की सूचना में रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तानसिंह सहित अन्य रेजिडेंट्स इमरजेंसी में जमा हो गए।
होमगाड्र्स पर भी आरोप : रेजिडेंट्स ने अस्पताल में तैनात होमगाड्र्स पर भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि जब वे वहां तैनात थे तो उन्होंने मारपीट करने वालों को रोकने या पकडऩे की कोशिश क्यों नहीं की?