दो किलो सोने की लूट का सरगना गिरफ्तार
उदयपुर - जोधपुर पुलिस ने यहां पारस सिनेमा तिराहे पर दो किलो सोना लूटने वाले मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। घटना एक साल पुरानी है। गोवर्धन विलास थाना पुलिस आरोपी सोजत पाली निवासी दौलतराम मेवाड़ा पुत्र रघुनाथ सिंह मेवाड़ा को गिरफ्तार करने जोधपुर रवाना हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीकानेर में एक करोड़ लूट का आरोप है। गौरतलब है कि उदयपुर में हुई लूट की घटना के चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनसे पुलिस को माल बरामद
नहीं हुआ था।