राष्ट्रीय शोध सम्मेलन कल से
उदयपुर - एस.एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इमर्जिंग ट्रेंड्स फॉर सस्टेनेबल डवलपमेंट इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध सम्मेलन 30 जनवरी से आयोजित किया जाएगा। मुख्य संयोजक कुसुम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश व देशभर से 200 प्रतिभागी भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अखिलेश जोशी होंगे।
दो दिवसीय कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर चर्चा की जाएगी।