पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर ट्रक चालक व खलासी को लूटा

हाईवे पर ट्रक चालक व खलासी को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के काया में सोमवार रात को बदमाशों ने ट्रक चालक व खलासी से जेवरात व नकदी लूट लिए। कुराबड़ निवासी ट्रक चालक धूला राम पुत्र नारायण गायरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खलासी छगनलाल के साथ उदयपुर की तरफ आ रहा था। काया के समीप ट्रक में डीजल खत्म हो गया। ट्रक सड़क किनारे खड़ी कर दोनों सो गए। रात दो बजे बाइक सवार चार युवकों ने कान में पहने सोने के लोग, गले में पहना मांदलिया, हाथ में पहनी सोने चेन तथा तीन सौ रुपए लूटकर फरार हो गए।