पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तलवार लहराकर दुकानों में तोड़ फोड़ करने वाला गिरफ्तार

तलवार लहराकर दुकानों में तोड़-फोड़ करने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. डबोक थानांतर्गत मीठा नीम चौराहे पर तलवार लेकर आतंक मचाते हुए तीन दुकानों में तोड़ फोड़ व लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तलवार व कूंट बरामद की है। डबोक थानाधिकारी जीतेंद्र आंचलिया ने बताया कि मेड़ता निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत ने मंगलवार को रिपोर्ट दी कि उसका मीठा नीम चौराहे पर भवानी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से टीवी व टेप की दुकान है। दोपहर बारह से एक बजे के दौरान असावरा निवासी पप्पू उर्फ रणजीत सिंह पुत्र उम्मेदसिंह राजपूत हाथ में तलवार लेकर आया और गाली गलौज करने लगा।

दुकान पर हंगामा होते देख पड़ोसी नरेश पुत्र उदयलाल तेली और अनिल शर्मा अपनी दुकान छोड़कर दौड़कर आए तो उन पर थी पथराव किया और तलवार लेकर उनके पीछे दौड़ा। इस पर तीनों जान बचाकर भागे तो आरोपी ने मेरी दुकान के काउंटर का शीशा फोड़ दिया और दुकान में तोडफ़ोड़ की। पडो़सी नरेश की दुकान में तोडफ़ोड़ की और मेडिकल स्टोर में घुसकर तोडफ़ोड़ की।

साथ ही दुकान से तीन चार टेपें भी उठाकर ले गया। वापस आने की धमकी देकर गया। इससे हमको हमारी जान का खतरा है। थानाधिकारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पप्पू पुत्र रणजीतसिंह को गिरफ्तार कर उससे तलवार व कूंट बरामद की।