पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवादित भूखंडों की रख ली नीलामी, निरस्त करनी पड़ी छह की बोली

विवादित भूखंडों की रख ली नीलामी, निरस्त करनी पड़ी छह की बोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - यूआईटी ने बुधवार को बिना तैयारी और प्लानिंग के आवासीय भूखंडों की नीलामी रख दी। नतीजा यह हुआ कि बाद में 9 में से 3 भूखंडों के लिए ही बोली लगवाई जा सकी। बाकी छह की नीलामी आनन-फानन निरस्त करनी पड़ी।
यूआईटी ने बुधवार को हिरण मगरी सेक्टर 9, बी ब्लॉक व डी ब्लॉक के नौ आवासीय भूखंडों की नीलामी बोली रखी थी। इनमें छह भूखंड ऐसे भी शामिल कर दिए गए, जिन्हें लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को बोली में शामिल हुए अधिकारियों को इसका पता लगा तो आनन-फानन इन भूखंडों की नीलामी निरस्त करनी पड़ी। बाकी तीन भूखंडों के लिए ही बोली लगवाई गई। इससे यूआईटी को एक करोड़ 45 लाख 39 हजार रुपए की आय हुई। ब्लॉक डी के भूखंड संख्या 8 की बोली सबसे ऊंची 2511 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से छूटी। नीलामी बोली में 30 बोलीदाताओं ने भाग लिया। लेखाधिकारी बी.पी. शर्मा, एक्सईएन अनित माथुर, बोथलाल शर्मा भी मौजूद थे।
आज भी होगी नीलामी : यूआईटी में गुरुवार सुबह 11 बजे से हिरण मगरी सेक्टर 14 ब्लॉक सी, ब्लॉक ई व इंदिरा गांधी नगर एल ब्लॉक स्थित आठ आवासीय भूखंडों के लिए नीलामी बोली लगेगी।