पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब आसानी से मिलेगी शाखाओं की जानकारी

अब आसानी से मिलेगी शाखाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - यूआईटी में कौन सी शाखा कहां पर है और उसका प्रभारी अधिकारी कौन है। इसको लेकर किसी को भटकना नहीं पड़ेगा। चेयरमैन व कलेक्टर की हिदायत के बाद यूआईटी की शाखाओं के बाहर शाखा का नाम व शाखा प्रभारी का नाम भी लिखवाया गया है। यहां तक फोटो कॉपी वाले कमरे के बाहर भी नाम लिखवाया गया है। इसके पीछे मकसद यह है कि लोगों को शाखा व शाखा प्रभारियों की जानकारी के नाम पर भटकना नहीं पड़े। यूआईटी भवन में रंग रोगन का काम भी करवाया गया है। बरामदे में जगह-जगह डस्ट बीन भी रखवाए गए हैं, जिससे कि लोग कचरा इधर-उधर नहीं फेंके। पिछले दिनों यूआईटी चेयरमैन ने जनसुनवाई के बाद सभी शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। शाखा प्रभारी अपनी-अपनी शाखा को व्यवस्थित करने में भी जुट गए हैं। स्टाफ को चिंता यह है कि कहीं यूआईटी चेयरमैन अचानक शाखा का निरीक्षण करने न आ जाएं।