पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेजिडेंट हड़ताल पर, बड़े अस्पताल में मरीज परेशान

रेजिडेंट हड़ताल पर, बड़े अस्पताल में मरीज परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - एमबी अस्पताल में मरीज द्वारा रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने की नाराजगी में बुधवार को सभी रेजिडेंट हड़ताल पर चले गए। इससे अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमरा गईं और मरीजों को परेशानी हुई। दोपहर तक रेजिडेंट्स को समझाया गया, लेकिन वे मारपीट करने वाले मरीज की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। पुलिस का कहना है कि मरीज के मेडिकल रिपोर्ट और बीमारी की स्थिति देखने के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। अस्पताल के सभी 304 रेजिडेंट सुबह ही हड़ताल पर चले गए। ऐसे में पूर्व नियोजित ऑपरेशन की तारीखें आगे बढ़ा दी गईं। आउटडोर में मरीजों को खासी परेशान झेलनी पड़ीं। सभी डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लग गईं। दोपहर तक मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। शेष - पेज ९
(( नहीं हुए ऑपरेशन : पढ़ें पेज 2 ))



सीनियर फिलहाल डॉक्टरों और विभागाध्यक्षों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगा दी गई। ये डॉक्टर्स कभी आउटडोर संभालते, कभी आईसीयू से इमरजेंसी में सेवाएं देते तो कभी वार्डों का राउंड करते रहे। इस बीच रेजिडेंट्स के साथ पुलिस व अस्पताल प्रशासन की समझाइश का दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा। रेजिडेंट सुरक्षा की मांग पर डटे रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि वे हमेशा आश्वासन मिलने पर काम पर लौटे हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाता। इस बार जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वे काम पर नहीं लौटेंगे। मौके पर मौजूद एएसपी अनंत कुमार ने कहा है कि नंबर के जरिये गाड़ी रात में ही पकड़ ली गई थी। थप्पड़ मारने वाला मरीज माफी मांगने को तैयार है। उसकी बीमारी की जांच रिपोर्ट देख कर ही गिरफ्तारी का निर्णय लिया जाएगा।