पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतहसागर व यूआईटी पुलिया किनारे स्थापित हुईं प्रतिमाएं

फतहसागर व यूआईटी पुलिया किनारे स्थापित हुईं प्रतिमाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो है

नगर संवाददाता. उदयपुर

फतहसागर घूमने आने वाले शहरवासियों व सैलानियों को अब स्वामी विवेकानंद की झलक भी दिखेगी। नगर निगम ने झील किनारे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करवाई है, जबकि यूआईटी पुलिया के पास पार्क में मीरा बाई की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह काम नगर निगम ने करवाया है।

निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि फतहसागर किनारे सर्किट हाउस के नीचे विकसित हो रहे पार्क में बुधवार को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की गई। ध्यान मुद्रा वाली स्वामी विवेकानंद की 12 फीट ऊंची प्रतिमा को बनाने में 8 लाख 10 हजार रुपए का खर्चा आया है। जबकि यूआईटी पुलिया के पास स्थित पार्क में भक्तिमय मीरा बाई की साढ़े 6 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। इसकी लागत 5 लाख 43 हजार रुपए आई है। दोनों ही प्रतिमाएं जयपुर में तैयार की गई है। शक्तावत ने बताया कि जल्द ही दोनों प्रतिमाओं का अनावरण करवाया जाएगा।