- Hindi News
- निजी स्कूल एसोसिएशन ने डीईओ को दिया ज्ञापन
निजी स्कूल एसोसिएशन ने डीईओ को दिया ज्ञापन
नगर संवाददाता - उदयपुर
फीस विधायक कमेटी द्वारा जारी शपथ पत्र भर कर देने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के लिए निजी स्कूल के संस्थापकों ने बुधवार को जिला शिक्षा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि शिक्षा संकुल के आदेशों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक दो हजार रुपए व 9वीं से 12वीं कक्षा में 2500 से अधिक फीस प्रतिमाह लेने वाले विद्यालय इस दायरे में आते हैं। लेकिन इस राशि से कम राशि प्रति माह लेने वाले विद्यालयों को शपथ पत्र भरने के लिए क्यूं परेशान किया जा रहा है। डीईओ के माध्यम ये शिक्षा मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कई अभिभावक हर माह की दौड़ से बचने के लिए खुद ही तीन-चार माह की फीस एक साथ जमा करा देते हैं। ऐसे में उन अभिभावकों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शपथ पत्र में व्याप्त इस तरह की कई विसंगतियों पर एसोसिएशन की बात सरकार से चल रही है, इसलिए उन्होंने शपथ पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी से आगे बढ़ाने की मांग की है।